पंजाब

छेड़खानी का विरोध करने पर चाचा ने भतीजियों पर किया जानलेवा हमला

पानीपत,  धर्मवीर शर्मा :  छेड़खानी का विरोध करने पर एक चाचा द्वारा अपनी ही भतीजियों पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपी ने पहले एक भतीजी के साथ छेड़खानी की और विरोध करने पर उसके कपड़े फाड़ दिए। इसके बाद दूसरी भतीजी पर तेजधार उस्तरे से हमला कर दिया।

हमले में दोनों भतीजियां घायल हो गईं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। घटना के बाद परिवार में हड़कंप मच गया। परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। आरोप है कि छेड़खानी का विरोध करने और बीच-बचाव करने पर आरोपी ने दोनों के साथ मारपीट की। उस्तरे से हमला किए जाने के कारण दूसरी भतीजी को चोटें आई हैं।

Related posts

पुराने कमर्शियल वाहनों को बदलकर स्वच्छ हवा और हरित परिवहन को दें बढ़ावा : उपायुक्त डॉ हरीश कुमार वशिष

चेन स्नेचिंग का फरार दूसरा आरोपी यूपी के मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार!

एसपी मेधा भूषण आईपीएस के नेतृत्व में नशे के खिलाफ पानीपत पुलिस की बड़ी कार्रवाई

error: