बिहार

11 लीटर देसी शराब के साथ अलग-अलग जगह से दो विक्रेता गिरफ्तार!

कटिहार(सरफराज मुकेश): फलका पुलिस ने सूचना पर अलग अलग जगहों से छापेमारी कर ग्यारह लीटर देसी चुलाई शराब के साथ दो शराब तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।थानाध्यक्ष उमेश पासवान ने बताया कि गश्ती के दौरान सूचना मिली कि गयारहिका कलोनी महादलित टोला एवं लक्ष्मीपुर बांध पर देसी शराब बिक्री कर रहा है।सत्यापन हेतु गयारहिका कलोनी महादलित टोला पहुंचे तो देखे की एक व्यक्ति हाथ में गैलन लेकर भागने लगा।जिसे दलबल के सहयोग से पकड़ा गया और पूछताछ किया गया।उन्होंने अपना नाम प्रदीप ऋषि गयारहिका कलोनी महादलित टोला बताया तथा तलाशी के क्रम में दस लीटर देसी चुलाई शराब बरामद किया गया।जिसके बाद लक्ष्मीपुर बांध टोला से छापेमारी कर अक्कल शर्मा को एक लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया सूत्रों से पता चला कि अकल शर्मा 5 बार जेल जा चुका है।दोनों आरोपी के विरुद्ध कांड दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

Advertisements
Ad 1

Related posts

एयर चीफ मार्शल अमन प्रीत सिंह तख्त पटना साहिब नतमस्क हुए

जहानाबाद में जनता दरबार : एसपी ने सुनीं 24 शिकायतें, त्वरित कार्रवाई के निर्देश

अमीर-ए-शरीअत का ईद संदेश : इंसानियत, न्याय और शांति की अपील

error: