बिहार

पटनासिटी में 51 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार!

पटनासिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पटना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पटनासिटी के चौक थाना क्षेत्र में की गई छापेमारी के दौरान पुलिस ने 51 ग्राम स्मैक, एक मोटरसाइकिल सहित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। चौक थाना प्रभारी राज किशोर कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान मौके से मादक पदार्थ बरामद किया गया, जिसे तस्करी के उद्देश्य से ले जाया जा रहा था।

पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही, तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में छानबीन जारी है। पटना पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मादक पदार्थों के कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और आगे भी इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Related posts

चंद्रवंशी महासभा की संगठनात्मक बैठक एवं सर्वसम्मति से नई प्रदेश कार्यकारिणी का गठन

सम्राट चौधरी की सरकार ने शिक्षा के भगवाकरण की नीति अपनाई ; जनता दल यू और एनडीए के अन्य घटक दलो की चुप्पी क्यों : एजाज अहमद

मनेर में पासपोर्ट एवं उपडाकघर ऑफिस को RDX से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट; परिसर खाली कराया, पुलिस बल तैनात

error: