क्राइमबिहार

गौरीचक में तेज रफ्तार दो बाइक में आमने-सामने टक्कर दोनों बाइक सवार घायल!

फुलवारीशरीफ, अजित। पटना जिले के गौरीचक थाना क्षेत्र के बंडोह मोड़ के पास बुधवार की शाम दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई. हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत दोनों घायलों को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया. सूचना मिलने पर गौरीचक थाना की डायल 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की पहचान जनकपुर निवासी स्वर्गीय रामजी राय के पुत्र श्याम बाबू राय के रूप में हुई है. जबकि दूसरे घायल की पहचान धनरवा थाना क्षेत्र के पवेरी निवासी पवन कुमार के रूप में की गई है।

Advertisements
Ad 1

हादसे के बाद काफी देर तक बंडोह मोड़ के आसपास आवागमन बाधित रहा. बड़ी संख्या में लोग सड़क पर उतर आए जिससे जाम की स्थिति बन गई. पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद स्थिति को नियंत्रित किया गया और यातायात को सुचारू कराया गया। पुलिस ने दोनों घायल बाइक सवारों का इलाज सोगी मोड़ स्थित निजी अस्पताल में करवाया है. हादसे के बाद क्षेत्र में अफरातफरी मच गई थी, लेकिन पुलिस की तत्परता से स्थिति सामान्य हो गई।

Related posts

नितिश कुमार के पुत्र निशांत कुमार तख्त पटना साहिब नतमस्तक हुए

हड़ताल से नहीं लौटने वाले भू-राजस्व पदाधिकारियों पर गिरेगी गाज : मंत्री

मुख्यमंत्री ने जे०पी० गंगा पथ अंतर्गत विभिन्न विकास कार्यों का किया निरीक्षण

error: