बिहार

पटना सिटी से दो अपराधी गिरफ्तार!

पटनासिटी, न्यूज क्राइम 24। अपराध पर लगाम लगाने के लिए पटना पुलिस लगातार अपराधियों कि धरपकड़ करने में जुटी हैं। इसी क्रम में मालसलामी थाना कि पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत दो अपराधी को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार ने बताया कि गुरुवार की देर शाम गुप्त सूचना मिली थी कि सिमली छोटी मंदिर के पास दो व्यक्ति कट्टा लेकर घूम रहा है। प्राप्त सूचना की पुष्टि करने के बाद टीम गठित कर छापेमारी की गई। इस दौरान टीम ने दो लोगों को हथियार के साथ धर-दबोचा।

गिरफ्तार दोनों अपराधी की पहचान झिंझरी बाग निवासी भगोरन पासवान का बेटा मृत्यंजय पासवान (45 वर्ष) और सिमली भट्ठी पर निवासी नरेश साव का बेटा संजय साव उर्फ टुन्नी (55 वर्ष) के रूप में हुई। गिरफ्तारी के दौरान दोनो के पास से एक देशी कट्टा और छह जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस संबंध में मालसलामी थाना कांड संख्या 850/23 अंकित कर गिरफ्तार दोनो अपराधी को जेल भेज दिया गया है।

वहीं थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनो अभियुक्त का आपराधिक इतिहास रहा है। गिरफ्तार अभियुक्त संजय साव उर्फ टुन्नी पूर्व के शराब कांड में दो बार और मृत्यंजय पासवान मारपीट के मामले में दो बार जेल जा चुका है। पुलिस टीम में मालसलामी थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार, परि• पुलिस अवर निरीक्षक अभिषेक कुमार, सिपाही संतोष कुमार, संजीत कुमार, संतोष कुमार यादव और मनोर कुमार है।

Related posts

नेशनल फ्लैग एडॉप्शन डे पर अधिकारियों को भेंट किया तिरंगा प्रतीक चिन्ह

एनएमसीएच में आत्महत्या की रोकथाम, प्रबंधन और मेडिको-लीगल पहलुओं पर सीएमई का आयोजन

लोहानीपुर में विजय कुमार सिन्हा ने किया चुनाव प्रचार, एनडीए प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा के लिए मांगा समर्थन

error: