फुलवारीशरीफ/पटना(न्यूज क्राइम 24): गौरीचक थाना पुलिस ने दो बाइक लुटेरों एवम 8 शराबी को जेल भेज दिया . पुलिस के मुताबिक गौरीचक के निरोगधाम अलावलपुर ब्रह्म स्थान के पास अपराध की वारदात को अंजाम देते हुए पकड़े गए बाइक लुटेरे गिरोह के 2 शातिर सदस्यों कुंदन कुमार एवं कमलेश कुमार से पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया. इन लोगों ने पटना गया रोड में 2 पुलवा के पास 1 माह पहले एक बाइक लूट की घटना को अंजाम दिया था . पुलिस के मुताबिक बेलदारीचक चौराहा के पास एक झोपड़ी में शराब पीने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छापेमारी कर 8 लोगों को गिरफ्तार किया है . गिरफ्तार शराबियों में तेतर रविदास प्रमोद राय कन्हाई राय कुंदन महतो देव बली मांझी मिथिलेश पासवान शंकर कुमार एवं अमर पासवान शामिल है .
गोपालपुर में 40 लीटर देशी शराब के साथ ऑटो सवार दो धंधेबाज पकड़े गए
गोपालपुर थाना पुलिस ने वाहन जांच अभियान के दौरान महुली होल्ट के पास से एक ऑटो सवार दो लोगों को गिरफ्तार करते हुए भारी मात्रा में देसी शराब बरामद किया है . परसा बाजार थानाध्यक्ष के मुताबिक वाहन जांच के दौरान एक ऑटो पुलिस चेकिंग को देख वापस घुमा कर भाग रहा था, पुलिस टीम ने जब उसका पीछा किया तो औटो में भारी मात्रा में शराब मिला. उन्होंने बताया कि कुल 40 लीटर देसी महुआ शराब के साथ प्रिंस कुमार एवं निक्की कुमार को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार दोनों शराब कारोबारी धनरूआ के नदवा इलाके के रहने वाले हैं और वहीं से शराब लेकर बेचने के लिए जा रहे थे .
