बिहार

मृदुला सिन्हा की जयंती पर श्रद्धांजली सभा का आयोजन

हाजीपुर, (न्यूज़ क्राइम 24) शहर के मेदिनीमल स्थित टैगोर किड्स एंड हाई स्कूल में विख्यात हिंदी लेखिका एवं गोवा की पूर्व राज्यपाल मृदुला सिन्हा की जयंती पर उनकी याद में एक सभा का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता वैशाली हिन्दी साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष एवं स्कूल के निदेशक डॉ शशिभूषण कुमार ने किया। सर्वप्रथम उनके चित्र पर सभी उपस्थिति महानुभावों एवं बच्चों ने पुष्पांजलि अर्पित किये। डॉ शशि भूषण कुमार ने कहा मृदुला दीदी मर कर भी अमर है।उन्होंने यह भी कहा कि मृदुला दीदी का साहित्यक मिजाज इस बात से पता चलता है कि गोवा के राज्यपाल होने से पहले वह कई वर्षों तक पाँचवाँ स्तम्भ नाम से सामाजिक पत्रिका निकालती रही।उसके बाद उन्होंने ने दर्जनों पुस्तक लिखी।

Advertisements
Ad 1

उनके साथ बिताये संस्मरणों को बताते हुये डॉ कुमार ने कहा कि आज भी हमें उनकी सहज और सरल स्वभाव याद अक्सर याद आती है मृदुला सिन्हा गोवा की पहली महिला राज्यपाल थीं। बिहार के मुजफ्फरपुर में जन्मीं सिन्हा विख्यात हिंदी लेखिका भी थी। मृदुला सिन्हा को जनसेवा के लिए किए गए उनके प्रयासों के चलते याद किया जाएगा। वह एक कुशल लेखिका भी थीं,जिन्होंने साहित्य के साथ-साथ संस्कृति की दुनिया में भी व्यापक योगदान दिया। उनकी यादें हम सभी के संस्करण में सदा अमर रहेगा।इस अवसर पर कई गण्यमान्य लोगों के साथ-साथ स्कूल में शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं बच्चों ने भी श्रद्धांजलि व्यक्त किया।

Related posts

शाह फरीद रईस के एसडीएम बनने पर देवेंद्र प्रसाद ने दी बधाई

बीपीएससी में सफल दो युवाओं का संपतचक नगर परिषद में सम्मान

24 घंटे के भीतर दो युवकों के शव मिलने से इलाके में सनसनी

error: