बिहार

सेना के प्रति सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली गई

पटनासिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र के नौ मंडल में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा त्रिपोलिया, अंबेडकर कॉलोनी गायघाट, बड़ी पटनदेवी मंदिर, तुलसी मंडी,पातो की बाग हमाम पर, महात्मा ज्योति बा फुले पार्क, गांधी मूर्ति खाजेकलां, कृष्ण गौशाला किला रोड, कटरा बजार से नूरदीगंज में निकाली गई।

इस कार्यक्रम में पूरब द्वार मंडल, मालसलामी मंडल, ख़ाजेकलां मंडल,सती सत्यवान मंडल, चित्रगुप्त मंडल, बजरंग मंडल, पश्चिम द्वार मंडल, अगमकुंआ मंडल, गाय घाट मंडल ने भाग लिया। कार्यक्रम का नेतृत्व विनय केसरी, महेश पासवान, नीतीश कुमार, जितेंद्र जितू, कौशल अंबष्ट, पंकज गुप्ता, दिलीप पासवान, मोहन निषाद मनोज यादव, नरेश मेहता ने किया।

Advertisements
Ad 1

निवर्तमान मीडिया प्रभारी प्रदीप काश ने बताया कि तिरंगा यात्रा का मुख्य उद्देश्य भारतीय सेना द्वार आतंकियों के लॉन्चिंग पैड, पाकिस्तान के एयर वेस को चंद मिनटों में नेस्तनाबूद कर पूरे विश्व में भारत की सैन्य शक्ति को दर्शाया है। सेना के पराक्रम से प्रभावित हो भारतीय जनता पार्टी और देश के नागरिक द्वारा सेना के प्रति आभार जताने के लिए यह यात्रा निकाली गई है। इस कार्यक्रम में फैज काजमी, अविनाश पटेल, सुरेश सिंह पटेल,संजय गुप्ता, हरेंद्र चंद्रवंशी, पार्षद श्रीमति अंजलि राय,स्मिता रानी, साधना राव, सीता सिन्हा, राजू जायसवाल, विनय बिट्टू, पारस साह सहित सैकड़ों लोगों ने भाग लिया।

Related posts

अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति मंत्री का ऐलान, आवासीय विद्यालयों में स्वास्थ्य कर्मियों की होगी तैनाती

जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में बैंकर्स समिति की बैठक

बेगूसराय में जिलाधिकारी ने रेफरल अस्पताल और स्कूल का किया निरीक्षण, दिए निर्देश

error: