बिहार

तीन महिला तस्कर देशी शराब के साथ गिरफ्तार!

अररिया, रंजीत ठाकुर बथनाहा थाना अंतर्गत सीमावर्ती गांव कोचगाम से पुलिस ने सूचना के आधार पर 20 लीटर देशी शराब के साथ तीन महिला तस्कर को गिरफ्तार किया। इस बाबत बथनाहा थानाध्यक्ष धनोज कुमार गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार की सुबह गुप्त सूचना मिली कि नेपाल से कुछ महिला शराब लेकर भारतीय सीमा हो कर थाना क्षेत्र के कोचगामा गांव में शराब लेकर आ रही है।

जिसके बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सभी महिला तस्करों को शराब के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया। बथनाहा पुलिस ने पूछताछ के बाद बताया कि पुलिस गिरफ्त में आए नेपाल के मोरंग निवासी कुंती कुमारी चौधरी, मनिया देवी तथा सावित्री देवी के पास से 20 लीटर देशी शराब बरामद किया गया है। वहीं पकड़े गए सभी को आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया गया है।

Related posts

चोरी की 15 मोटरसाइकिल बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार!

विकास आयुक्त पटना ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ‘सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान’ की समीक्षा की

ईंट निर्माताओं की समस्याओं का प्राथमिकता से होगा समाधान, हरसंभव सहयोग देगा विभाग : डॉ. प्रमोद कुमार

error: