बिहार

अवैध खनन करते तीन ट्रैक्टर जब्त, 3.18 लाख रुपए दंड लगाया

अररिया, रंजीत ठाकुर : बालू तथा मिट्टी के खनन में लगे अवैध वाहनों का जांच तथा जब्ती से खनन माफियों में हड़कंप मच गया है । मंगलवार को अवैध बालू मिट्टी के खनन परिवहन एवं भंडारण के विरूद्ध खनन निरीक्षक, अररिया के द्वारा नरपतगंज एवं फारबिसगंज प्रखंड अंतर्गत कई स्थानों पर छापेमारी की गयी। छापेमारी के क्रम में बसमतीया, घुरना एवं सिमराहा थानान्तर्गत सुरसर नदी के आस-पास तथा नहर क्षेत्रों में अवैध खनन में संलिप्त मिट्टी एवं बालू का अवैध खनन कर रहे 3 ट्रैक्टरों को जब्त कर संबंधित थाना को सुपुंद किया गया।

Advertisements
Ad 1

जब्त तीनों वाहनों के विरूद्ध बिहार खनिज समानुदान अवैध खनन, परिवहन भंडारण एवं निवारण के सुसंगत धाराओं में कार्रवाई करते हुवे शमन शुल्क एवं खनिज मूल्य 3.18 लाख रू० दण्ड लगाया गया है। जिला प्रशासन के द्वारा लगातार आए दिन अवैध खनन तथा खनन में लगे परिवहन पर अंकुश लगाने हेतु लगातार जिलान्तर्गत नदियों एवं नहरो के आस-पास छापेमारी की जा रही है, ताकि अवैध खनन पर लगाम लगाया जा सकें। वहीं खनन अधिकारी ने बताया कि सरकारी राजस्व की चोरी न हो तथा अवैध खनन के कारण नहर बांध, पुल पुलिया आदि को नुकसान न पहुँचे, इसके लिये जिला प्रशासन के स्तर से कड़ी निगरानी की जा रही है तथा प्रशासन पूर्ण रूप से सजग है।

Related posts

मोबाइल झपटमार गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी के मोबाइल बरामद

मां मथुरासिनी महोत्सव 2026 पर बरबीघा में निकाली गई भव्य शोभायात्रा

बिहार की बेटी सुचिता सिंह ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया प्रदेश का मान

error: