बिहार

‘ऑपरेशन क्लीन’ के तहत तीन चोर गिरफ्तार!

पटना, (न्यूज क्राइम 24) ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों के सामान चोरी मामले को लेकर रेल पुलिस ‘ऑपरेशन क्लीन’ अभियान चला रही है। यहां अभियान के तहत दर्जनों अपराधियों को गिरफ्तार कर चुकी है इस कड़ी में पटना रेल पुलिस ने तीन शातिर चोर को गिरफ्तार किया है जिसके पास से चार मोबाइल और लगभग 60 हजार रूपये भी बरामद किए गए हैं।

रेल थानाध्यक्ष गया जं० के द्वारा दल-बल के साथ विशेष चेकिंग किये जाने के क्रम में गया जं० रेलवे स्टेशन के पिलग्रिम प्लेटफार्म के हावड़ा छोड़ के पास पहुँचने पर वहाँ बैठे तीन व्यक्ति पुलिस को अपनी ओर आते देख उठकर वहाँ से तेज गति से बाहर जाने लगे तो संदेह के आधार पर तीनो को रूकने बोला गया तब वे भागने लगे। वहीं मौके से पुलिस बल के सहयोग से तीनों को घेराबंदी कर पकड़ा गया।

तीनों का तलाशी लिये जाने पर उनके पास से चार मोबाईल स्कीन टच लॉक अवस्था में पाया गया। बरामद मोबाईल के बारे में पूछने पर उनके द्वारा मोबाईल चोरी के होने की बात स्वीकार किया हैं। छापेमारी टीम में मुख्य रूप से रेल थानाध्यक्ष दीपनारायण यादव, कमल पंडित, रंजीत कुमार, निरज कुमार, कुणाल सिंह, उमेश कुमार शामिल थे।

Related posts

मासूम की मौत के बाद हिंसक बवाल, पुलिस पर पथराव; तीन वाहन फूंके

महात्मा ज्योतिबा फुले के आदर्शों को आत्मसात करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि : दीपक प्रकाश

गुणवत्तापूर्ण बीज से बढ़ेगा गन्ने का रकबा, 40 बीज उत्पादक हर साल तैयार करेंगे करीब दो करोड़ पौधे