बिहार

हथियार गोली के साथ तीन बदमाश गिरफ्तार!

फुलवारी शरीफ, अजीत। पटना के नौबतपुर थाना क्षेत्र में एक चोरी की बाइक पर घूम रहे तीन शातिर बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. इनके पास से हथियार व जिंदा कारतूस भी मिला है .पुलिस का कहना है कि किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में जा रहे थे तभी इन्हें गशती के दौरान वाहन जांच में पकड़ लिया गया . पकड़े गए तीनों बदमाशों का आपराधिक इतिहास है. यह लोग पहले भी जेल जा चुके हैं.

फुलवारी शरीफ एसडीपीओ कार्यालय में गुरुवार की शाम प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी देते हुए डीएसपी फुलवारी शरीफ अभिजीत कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने गस्ती के क्रम मे खजुरी बाँध ,नौबतपुर पर में एक पैशन मोटरसाईकिल पर तीन सवार व्यक्ति को रोका गया. जिनमे अंकित कुमार उम्र करीब 23 वर्ष पिता-राजु कुमार ठाकुर ,राहुल कुमार उम्र करीब 24 वर्ष पिता उदय कुमार वर्मा और विटटु कुमार उम्र करीब 20 वर्ष पिता- विरेन्द्र राम सभी खजुरी के ही रहने वाले हैं.

Advertisements
Ad 1

तलाशी के कम में बिट्टू कुमार के कमर में एक लोडेड देशी कटटा , राहुल कुमार के पहने जैकेट में एक जिन्दा गोली एवं अंकित कुमार के पैन्ट में एक जिन्दा गोली बरामद हुआ बरामद. मोटरसाईकिल के संबंध में पुछताछ किया गया तो बताया कि मोटरसाईकिल चारी का है जिसे हमलोग मसौढ़ी से चोरी किए है. पकडे गये अभियुक्त अंकित कुमार वर्ष 18 में जानीपुर से एक हत्या के केस में जेल जा चुका है एवं अभियुक्त राहुल कुमार वर्ष 2014 में मोटरसाईकिल चोरी के आरोप में अगमकुआ थाना से जेल जा चुका है.

Related posts

15 दिवसीय समर कैंप का हुआ समापन, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

डीएम के आश्वासन के बाद 17 जून का प्रतिवाद मार्च स्थगित

हृदय रोग उपचार की नई तकनीकों पर मंथन के साथ सीएसआई बिहार का वार्षिक सम्मेलन संपन्न

error: