बिहार

पटवन के लिए लगाए गए तीन चापाकल चोरी

गया(अरुणजय प्रजापति): बिहार सरकार द्वारा महत्वाकांक्षी योजना जल जीवन हरियाली योजना धरातल पर दिखाएं तो देने लगी। इस योजना के सहायता से जल स्रोतों को पुनर्जीवन देने का काम जिले में तेजी से किया गया। जिसको चोरों ने अपना निशाना बनाते हुए अपना हाथ साफ कर दिया। इसी कड़ी में डूमरिया प्रखंड के अंतर्गत मैगरा थाना क्षेत्र के सेवरा पंचायत के क़ासियाडीह में मनरेगा योजना के तहत हिबरी कब्रिस्तान मे पौधा के पटवन के लिए चापकाल लगाये गए थे।

जिसे गुरुवार के देर रात चोरो ने तीन चापकाल चुरा कर फरहार हो गया। घटना के जानकारी तब मिली जब शुक्रवार के दोपहर पटवन के लिए गए तो देखे की चापकाल चोरी हो गया है। इसकी सूचना शनिवार को थाना में देने की बात पीड़ित द्वारा कही गई है।

Related posts

भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी-पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 17 किलो गांजा बरामद!

70 साल पुराने अस्पताल की बदहाली पर सिस्टम मौन, 13 साल से अधूरा पड़ा करोड़ों का भवन

दीघा स्थित 100 एमएलडी क्षमता क़े सीवरेज वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का एम डी बुडको एवं जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण