क्राइमबिहार

बड़ी घटना को अंजाम दे रहे तीन आरोपी हथियार के साथ गिरफ्तार!

सुपौल, बलराम कुमार। मामला सुपौल जिला के बीरपुर अनुमंडलीय मुख्यालय अंतर्गत प्रतापगंज थाना क्षेत्र में अंतर जिला गिरोह के अपराधी बड़ी घटना को अंजाम देने से पूर्व में हीं पुलिस द्वारा हथियार के साथ तीन आरोपी को गिरफ्तार करने की है।SP, श्री शैशव यादव जी ने बताया की प्रतापगंज थानांतर्गत अंतरजिला गिरोह के तीन आरोपी बड़ी घटना को अंजाम देने से पूर्व में हीं पुलिस ने हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। इनके पास से दो मास्केटगन,दो जिंदा कारतूस,एक देशी कट्टा,एक कार, एक ट्रेक्टर,पांच बाईक, सहित तीन मोबाईल जब्त किया है।

गिरफ्तार अपराधी प्रतापगंज थाना क्षेत्र में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की कोशिश करने वाले थे। लेकिन इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के परसा बीरबल गांव के अमर कुमार,के घर पर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए कुछ अपराधी इकठ्ठा हुए है।जिसके बाद पुलिस ने त्वरित करवाई करते हुए अमर कुमार, के घर पर धावा बोल दिया। जहां से तीन आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Advertisements
Ad 1

पुलिस ने आरोपी के घर से एक आल्टो कार,एक ट्रैक्टर और पाँच बाइक भी बरामद किया है। हालांकि कुछ अपराधी भागने में सफल रहा। जिनकी पहचान कर ली गई है। उसे भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। छापेमारी चल रही है। साथ हीं बताया कि गिरफ्तार अपराधी पर पहले से भी कई मामले दर्ज है।

गिरफ्तार किए गए तीनों अपराधियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। तीनों आरोपी में इंद्र नारायण यादव, त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के कुसहा वार्ड नंबर तेरह का रहनेवाला है। जबकि प्रदीप कुमार, प्रतापगंज थाना क्षेत्र के परसा बीरबल गाँव वार्ड नंबर पंद्रह का रहनेवाला है। वहीं तीसरा अरविंद कुमार यादव,मधेपुरा जिला शंकरपुर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव का रहनेवाला है। इस छापेमारी दल में बीरपुर SDPO, श्री पंकज कुमार मिश्रा, वीरपुर इंस्पेक्टर वासुदेव राय, प्रतापगंज थानाध्यक्ष अंजनी कुमार,सहित दर्जनों पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Related posts

घर में घुसकर 15 वर्षीय छात्रा का अपहरण, हथियार के बल पर ले जाने का आरोप; सात नामजद

टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत सांसद पूर्णिया द्वारा समाहरणालय में टीबी ग्रसित मरीजों को उपलब्ध कराई गई पोषण सामग्री

2 साल में ही उखड़ गई करोड़ों की सड़क, कीचड़ में तब्दील मार्ग से राहगीर बेहाल

error: