बिहार

अंडर वायर की चोरी कर BSNL कंपनी को लाखो का चूना लगा रहे थे, अब पुलिस के गिरफ्त में!

पटना सिटी, न्यूज क्राइम 24। चौक थाना क्षेत्र के हाजीगंज इलाके का ।जहां चोरों ने कंपनी के काम के नाम पर सड़क किनारे खुदाई कर BSNL कंपनी के अंडर वायर की चोरी कर BSNL कंपनी को लाखो का चूना लगा रहे थे। जिसकी जानकारी मिलने पर BSNL के अधिकारी ने चौक थाना में तार की चोरी किए जाने का मामला दर्ज कराया।

जहां मामला दर्ज होते ही हरकत में आई पुलिस ने चोर को पकड़ने के लिए टीम बनाई और वैज्ञानिक अनुसंधान कर इस मामले में संलिप्त पांच चोरों को गिरफ्तार किया ।वही गिरफ्तार आरोपियों के पास से तार कटर, गैता ,फौड़ा, टॉर्च और चोरी की गई लाखो रुपया का तार को बरामद किया। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से कड़ी पुछ ताछ कर इस मामले में संलिप्त मुख्य सरगना की जानकारी जुटा रही है।

Related posts

मासूम की मौत के बाद हिंसक बवाल, पुलिस पर पथराव; तीन वाहन फूंके

महात्मा ज्योतिबा फुले के आदर्शों को आत्मसात करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि : दीपक प्रकाश

गुणवत्तापूर्ण बीज से बढ़ेगा गन्ने का रकबा, 40 बीज उत्पादक हर साल तैयार करेंगे करीब दो करोड़ पौधे