ताजा खबरेंबिहारराजनितिक

देखे सूची : नीतीश कुमार के साथ ये लोग लेंगे शपथ, नंदकिशोर यादव हो सकते नए स्पीकर!

पटना, न्यूज़ क्राइम 24। आज नीतीश कुमार ने अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंप दिया है. अब नीतीश कुमार भाजपा के साथ मिलकर नई सरकार का गठन करेंगे। जेडीयू अध्यक्ष आज नौवीं बार सीएम पद की शपथ लेंगे। इसके साथ ही भारतीय जनता पार्टी से सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा डिप्टी सीएम की शपथ लेंगे। इसके अलावा नौ और मंत्री सीएम के साथ आज शपथ लेंगे।

Advertisements
Ad 1

शपथ ग्रहण समारोह में नीतीश कुमार मुख्यमंत्री, सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा उपमुख्यमंत्री के पद की शपथ लेंगे. इसके अलावा जदयू के विजय चौधरी, श्रवण कुमार, विजेंद्र यादव भी शपथ लेंगे. भाजपा के कोटे से उपमुख्यमंत्री के अलावा प्रेम कुमार भी मंत्री पद की शपथ लेंगे। वहीं सूत्रों से मिल रही ख़बर के अनुसार भाजपा के नंदकिशोर यादव को विधानसभा अध्यक्ष बनाया जा सकता हैं। हालांकि अभीतक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई हैं। राजद कोटे से मौजूदा विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी सरकार के नए स्वरूप के बाद किसी भी समय इस्तीफा दे सकते हैं।

Related posts

तक्षशिला कॉलेज में 15 दिवसीय सूक्ष्म शिक्षण कार्यशाला शुरू

नवाबगंज में चैती दुर्गा माता की प्रतिमा को दी गई भावभीनी विदाई

सरस्वती शिशु बालिका विद्या मंदिर में त्रिदिवसीय आचार्य कार्यशाला का शुभारंभ

error: