बिहार

विधि-व्यवस्था संधारण से कोई समझौता नहीं, विकासात्मक एवं लोक-कल्याणकारी योजनाओं का तत्परता से क्रियान्वयन किया जाएगा : डीएम

पटना, (न्यूज क्राइम 24) शनिवार, दिनांक 27 जनवरी, 2024ः जिलाधिकारी, पटना श्री शीर्षत कपिल अशोक ने कहा है कि जनहित के मामलों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। विकासात्मक एवं लोक-कल्याणकारी योजनाओं का तत्परतापूर्वक सफल क्रियान्वयन कराया जाएगा। वे आज समाहरणालय में निवर्तमान जिला पदाधिकारी, पटना डॉ. चन्द्रशेखर सिंह से प्रभार ग्रहण करने के बाद अधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि डॉ. चन्द्रशेखर सर का व्यक्तित्व काफी प्रेरणाप्रद है। बतौर जिलाधिकारी, पटना वे भी सर द्वारा किए गए कार्यों में निरंतरता रखेंगे।

प्रभार ग्रहण करने के बाद जिलाधिकारी श्री शीर्षत कपिल अशोक द्वारा जिला प्रशासन के सभी पदाधिकारियों से परिचय प्राप्त किया गया।

Advertisements
Ad 1

डीएम श्री शीर्षत कपिल अशोक ने कहा कि प्रशासन में पारदर्शिता एवं उतरदायित्व सुनिश्चित की जाएगी। सभी पदाधिकारी आपस में सुदृढ़ समन्वय तथा सार्थक संवाद स्थापित कर जनता के कार्यों का संवेदनशीलता के साथ निष्पादन करेंगे। उन्होंने कहा कि विधि-व्यवस्था संधारण से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

Related posts

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह राजस्व और भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने अन्य नेताओं के साथ पूर्णिया में सुनी प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’

राजनीति सत्ता भोग के लिए नहीं बल्कि जनता की सेवा के लिए हैं : रंजीत प्रभाकर यादव   

संत गाडगे जी महाराज का विचार हम सभी के लिए अनुकरणीय है : तेजस्वी प्रसाद यादव

error: