क्राइमबिहार

अवैध संबंध की वजह से हुई थी युवक की हत्या, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार!

अररिया, रंजीत ठाकुर। पत्नी के अवैध संबंध से नाराज पति ने ही युवक की हत्या को अंजाम दिया था । मालूम हो कि अररिया जिले के कुर्साकांटा थाना क्षेत्र निवासी सुनील कुमार साह की हत्या का पुलिस ने सफलता पूर्वक उद्भेदन कर लिया है। दरअसल अवैध संबंध की वजह से सुनील की हत्या हुई थी।

पुलिस अधीक्षक अंजनी कुमार ने पत्रकार वार्ता कर बताया कि बीते 15 मार्च को मृतक की मां के द्वारा कुर्साकांटा थाना में आवेदन दिया गया था, जिसमें पुत्र सुनिल कुमार साह के अपहरण की आशंका जताई गई थी। आवेदन प्राप्ति के बाद पुलिस मामले के जांच में जुटी हुई थी इसी दौरान सुनील कुमार साह की बाइक को शीसाबाड़ी से लावारिस अवस्था में बरामद किया गया साथ ही बाइक जिस स्थान से बरामद किया गया उससे कुछ ही दूरी से उसका शव भी बरामद किया गया था।

उन्होंने कहा कि घटना की गंभीरता को देखते हुए कांड के उदभेदन हेतु अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, अररिया के नेतृत्व में थानाध्यक्ष कुर्साकांटा, थानाध्यक्ष कुआरी के साथ एक छापेमारी दल का गठन किया गया। अनुसंधान में मृतक के अवैध संबंध का पता चला। जहां वैज्ञानिक अनुसंधान के दौरान कृष्ण कुमार मंडल को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पूछताछ में पकड़े गए कृष्णा कुमार मंडल ने सुनिल कुमार साह की हत्या अवैध संबंधों की वजह से अपने अन्य साथी के साथ कर देने की बात को स्वीकार किया है। आरोपी की निशानदेही पर मृतक का मोबाईल भी पुलिस के द्वारा एक पोखर से बरामद किया गया है। छापामारी टीम में थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार, रौशन कुमार, उद्दीन परवेज,पंकज शर्मा, संजय कुमार आजाद सहित अन्य लोग शामिल थे।

Related posts

मासूम की मौत के बाद हिंसक बवाल, पुलिस पर पथराव; तीन वाहन फूंके

महात्मा ज्योतिबा फुले के आदर्शों को आत्मसात करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि : दीपक प्रकाश

गुणवत्तापूर्ण बीज से बढ़ेगा गन्ने का रकबा, 40 बीज उत्पादक हर साल तैयार करेंगे करीब दो करोड़ पौधे