बिहार

महिला को वेलगाम हाइवा ट्रक ने रौंदा जिससे महिला की घटना स्थल पर हुई मौत!

पटनासिटी(न्यूज़ क्राइम 24): राजधानी के सड़को पर रफ्तार का कहर जारी है। ताजा मामला है पटना सिटी के दीदार गंज थाना क्षेत्र के चेकपोस्ट इलाके में स्थित कुमार पेट्रोल पंप के पास का। जहां पूजा कर घर लौट रही महिला को वेलगाम हाइवा ट्रक ने रौंद दिया। जिससे महिला की घटना स्थल पर हुई मौत ।वही घटना के बाद हाइवा चालक हाइवा ट्रक को छोड़ कर फरार हो गया। दुर्घटना में मौत के बाद गुस्साए लोगों ने शव को “स्टेट हाइवे ” पर रख कर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया और प्रशासन के विरोध नारे बाजी के साथ हंगामा किया ।

Advertisements
Ad 1

वही स्टेट हाइवे पर जाम के कारण छोटी बड़ी गडियो की लंवी कतार लग गई।जाम की सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची पुलिस ने लोगो को समझाने के प्रयास में जुट गई। पुलिस ने मृतक की पहचान कटरा इलाके के रिकाब गंज की रहने वाली के रूप में किया है। वही गुस्साए लोगों ने बताया की स्टेट हाइवे पर बड़े ट्रक और हाइवा चलती है।जिसके कारण आये दिन दुर्घटनाएं हो रही है। लोगो ने प्रशासन से मांग किया है कि स्टेट हाइवे पर दिन में नोइंटरी लगाई जाए ताकि यहां से गुजरने वाले यात्री दुर्घटना का शिकार न हो ।

Related posts

फ्लैट फर्जीवाड़ा कांड : पूर्व डीसीएलआर मैत्री सिंह, पिता व भाई पर कोर्ट का संज्ञान

जमीन के विवाद में बेटे ने मां को मारी गोली, एम्स में चल रहा इलाज

महावीर कैंसर संस्थान में दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, सैकड़ों रोजेदारों ने की शिरकत

error: