बिहार

बदमाशों ने महादलित मुखिया के घर पर किया हमला

नालन्दा(राकेश): जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र के तुंगी गांव में बदमाशों ने महादलित मुखिया के घर पर हमला कर मुखिया, मुखिया पति एवं मुखिया की प्रसूता गोतनी के साथ मारपीट की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से बायरल हो रही है। बताया जाता है कि मारपीट का आरोप गांव के ही शिवेंद्र सिंह के पुत्र बबलू कुमार एवं विक्की कुमार एवं पंचायत समिति सदस्य अमित कुमार सिंह पर लग रहा है। घटना के संबंध में मुखिया पति अनुप मांझी ने बताया कि उनकी पत्नी मंती देवी जब से मुखिया बनी है तभी से इन लोगों के द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा है। जातिसूचक गाली देना एवं अन्य तरीकों से उन्हें प्रताड़ित करने का काम किया जाता है। इस बार इंदिरा आवास की मांग को लेकर शिवेंद्र सिंह के बेटों एवं पंचायत समिति के द्वारा मारपीट किया गया। इस घटना में उनकी पत्नी मुखिया मंती देवी एवं उनके भाई की पत्नी जो कि प्रसूता है उसके साथ भी मारपीट घर में घुसकर किया गया। घटना के संबंध में दीपनगर थानाध्यक्ष मोहम्मद मुस्ताक ने बताया कि इंदिरा आवाज के मांग को लेकर मुखिया पति द्वारा मारपीट की बात बताई जा रही है। वहीं दूसरे पक्ष द्वारा मुखिया के भाई के शराब में पीकर गाली गलौज करने की बात बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

औरंगाबाद दुष्कर्म मामले की जांच के लिए राजद की छह सदस्यीय समिति कल जाएगी घटनास्थल

उर्वरक की कालाबाजारी पर जीरो टॉलरेंस, 330 लाइसेंस रद्द एवं 72 मामलों में प्राथमिकी दर्ज :मंत्री श्री विजय कुमार

गंगा के बढ़ते जलस्तर का सांसद रविशंकर प्रसाद ने किया निरीक्षण

error: