बिहार

निगरानी विभाग ने घुस लेते महिला थानाध्यक्ष और चालाक को गिरफ्तार किया!

समस्तीपुर, (न्यूज़ क्राइम 24)  महिला थाना में पदस्थापित थानाध्यक्ष पुतुल कुमारी को आज निगरानी विभाग की टीम ने 20हजार रूपये घुस लेते हुए रंगे हाथो गिरफ्तार कर पटना ले गयी ! निगरानी के डीएसपी राजेश कुमार के नेतृत्व में यह छापेमारी हुई !उन्होंने बताया की पुतुल कुमारी और उनके चालक गुड्डू कुमार को गिरफ्तार किया गया है ! मुफस्सिल थाना क्षेत्र के छतौना गांव निवासी राजीव रंजन ने गत 1१०जुलाई को निगरानी विभाग में शिकायत दर्ज करायी थी उनके गांव के एकमहिला द्वारा थाने में शिकायत दर्ज कराई गयी थी !

उसके बाद महिला थानाध्यक्ष ने नोटिस भेजकर उन्हें बुलाई ,मारपीट की गयी तथा मामला सुलझाने के लिए 40 हजार रुपयों की मांग की गयी !जो 20हजार पर तय हुआ !निगरानी विभाग ने रेकी और जांच की तो मामला सत्य पाया गया ! थानाध्यक्ष और चालक को 20हजार रूपये दिए गए ,निगरानी की मौजूद टीम ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया ! दोनों को हिरासत में लेकर पटना चली गयी !

Related posts

प्रधानमंत्री के संभावित वैशाली दौरे को लेकर तैयारियां तेज

छठ महापर्व को लेकर गंगा घाटों पर तैयारियां तेज, एसडीओ कशिश बक्शी ने किया निरीक्षण

श्री चैतन्य मंदिर में 9 नवंबर को गोवर्धन पूजा के साथ होगा अन्नकूट महाप्रसाद वितरण