बिहार

बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय में स्व. शक्ति कुमार नेगी मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का छठा संस्करण शुरू

फुलवारीशरीफ, अजित। बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, पटना में गुरुवार को स्व. शक्ति कुमार नेगी मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के छठे संस्करण का भव्य शुभारंभ किया गया.यह टूर्नामेंट बिहार पशुचिकित्सा महाविद्यालय के दिवंगत छात्र शक्ति कुमार नेगी की स्मृति में प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है. कोविड काल के दौरान हुए उनके निधन के बाद से यह प्रतियोगिता विद्यार्थियों के बीच खेल भावना और एकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से निरंतर आयोजित हो रही है।

कार्यक्रम का उद्घाटन विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. इन्द्रजीत सिंह, महाविद्यालय के डीन डॉ. जे.के. प्रसाद तथा छात्र कल्याण पदाधिकारी डॉ. ए.के. शर्मा ने किया. इस दौरान सभी अतिथियों ने मैदान में उतरकर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया तथा बल्लेबाजी और गेंदबाजी में हाथ आजमाया।

Advertisements
Ad 1

टूर्नामेंट में कुल 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं—प्रोफेसर 11, यूनाइटेड 11, इलीट वॉरियर्स, 22 ब्लास्टर्स, डिस्ट्रॉयर, राइजिंग चैंपियंस, इमर्जिंग 25 और स्टाफ 11. उद्घाटन समारोह के दौरान अतिथियों द्वारा टूर्नामेंट ट्रॉफी का भी अनावरण किया गया।

विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित इस प्रतियोगिता को लेकर छात्रों में खासा उत्साह देखने को मिला.आयोजकों ने उम्मीद जताई कि यह टूर्नामेंट न सिर्फ खिलाड़ी छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करेगा बल्कि स्व. शक्ति कुमार नेगी की स्मृति को भी जीवंत रखेगा।

Related posts

यातायात पुलिस को क्रेन संचालन का प्रशिक्षण, सुरक्षित और त्वरित कार्रवाई पर जोर

तनाव से मुक्ति का मंत्र: तक्षशिला कॉलेज में शिक्षकों-छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य पर मंथन

मध्य पूर्व संकट के बीच एलपीजी किल्लत : फुलवारी शरीफ में चोर गिरफ्तार

error: