बिहार

मंत्री नितिन नवीन के आवास पर रुद्र शक्ति सेना की बैठक राम नवमी शोभा यात्रा को लेकर आज संपन्न हुई

पटना(न्यूज क्राइम 24): रुद्र शक्ति सेना के समस्त राष्ट्रीय अधिकारियों के साथ आज दिनाँक 27 जनवरी 2023 को रामनवमी भव्य शोभा यात्रा को लेकर एक महत्पूर्ण बैठक मंत्री नितिन नवीन जी आवास पर रखी गई

जिसमें रुद्र शक्ति सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महोदय श्री अनमोल हिन्दू जी, कोषाध्यक्ष श्री आशु गुप्ता जिला पटना अधिकारी श्री दीपक हिन्दू जी, एवं अन्य कई अधिकारीयों के साथ मंत्री नितिन नवीन जी हमारे संस्था के द्वारा निकाली जाने वाली रामनवमी भव्य शोभा यात्रा को और भी भव्य बनाने मे उन्होने सहयोग करने का आश्वासन दिया

इस बार डाकबंगला चौक को श्री राम चौक नाम रखने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष महोदय श्री अनमोल हिन्दू कहा जिसमें समस्त हिन्दूवादी संस्थाओ ने इसका समर्थन किया और मंत्री श्री नितिन नवीन जी ने कहा कि इस बार डाकबंगला चौक की जगह

श्री राम चौक नाम रखा जाएगा और न्यूज पेपर मे भी श्री राम चौक ही लिखा जाएगा जिसके लिए रुद्र शक्ति सेना एवं समस्त हिन्दूवादी संस्था मंत्री श्री नितिन नवीन जी का तहे दिल से आभार व्यक्त करती है एवं इस बैठक मे पटना के अन्य कई संस्था के लोग उपस्थित रहे।

Related posts

विकास आयुक्त पटना ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ‘सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान’ की समीक्षा की

ईंट निर्माताओं की समस्याओं का प्राथमिकता से होगा समाधान, हरसंभव सहयोग देगा विभाग : डॉ. प्रमोद कुमार

पटना ट्रैफिक पुलिस में लाइन डे आयोजित, जवानों की समस्याओं और ड्यूटी की हुई समीक्षा

error: