बिहार

नरपतगंज-फारबिसगंज सड़क स्थित पंचगछिया चौक से देवीगंज जाने वाली सड़क जर्जर

अररिया(रंजीत ठाकुर): अररिया जिले के नरपतगंज से फारबिसगंज जाने वाली सड़क एनएच 57 स्थित पंचगछिया चौक से देवीगंज जाने वाली सड़क कई वर्षों से जर्जर है। जर्जर सड़क को लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने सरकार व विभाग के प्रति आक्रोश जताया है।

उपस्थित ग्रामीण ने मीडिया से कहा यह सड़क लगभग 5 वर्षों से जर्जर की स्थिति में है जबकि इस सड़क से प्रत्येक दिन हजारों गाड़ियों का परिचालन होता है, सड़क मरम्मत को लेकर कई बार विभागीय पदाधिकारी, सांसद, विधायक तथा स्थानीय जनप्रतिनिधि से कहां गया परंतु किसी ने इस ओर ध्यान नहीं, दिया है।

कहा अगर समय रहते सड़क का सही तरीके से मरम्मत नहीं किया गया तो हम लोग आने वाले चुनाव में वोट का बहिष्कार करेंगे। मौके पर उपस्थित ग्रामीणों में धुर्वे देव यादव, नागेंद्र राय, मुकेश चौधरी, देवन चौधरी, रंजीत गुप्ता, सुरेश ऋषि देव, शिवितलाल बाहरदार, मुकेश पासवान, गीरानंद ऋषि देव, संतोष चौधरी, रिंकू पासवान,मुकेश बहरदार, पंच लाल बहरदार आदि दर्जनों लोग उपस्थित थे।

Related posts

पटना पुलिस ने खोले दो नए पुलिस आउटपोस्ट, नदौल और छाता ओपी का उद्घाटन

धनरुआ थाना का वार्षिक निरीक्षण, पुलिस अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में संगठन विस्तार एवं आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों पर हुई विस्तृत चर्चा

error: