बिहार

विद्या की देवी मां सरस्वती की प्रतिमा बनाने में जुटे हैं कलाकार

1673014196710

अररिया(रंजीत ठाकुर): नरपतगंज प्रखण्ड के खरबन्ना गांव के शिवानंद पासवान सालों से मूर्तियां बनाने के काम में जुटे हुए हैं। इनके द्वारा तैयार मूर्तियां की डिमांड नरपतगंज ही नहीं, फारबिसगंज व अन्य क्षेत्रों में खूब है।

कई महीनों पहले मूर्तियों की एडवांस बुकिंग हो जाती है।अररिया जिले के नरपतगंज प्रखंड के खरबन्ना निवासी शिवानंद पासवान देवीगंज में परिवार के साथ पिछले 25 साल से मूर्तियां बनाने का काम में जुटा हुआ है।

उन्हें मूर्तियां बनाने की कला विरासत में मिली है। भलें ही इनकी शिक्षा कम हो, लेकिन इनके पास गजब का हुनर है।लोग कहते हैं इनके द्वारा बनाई गई सरस्वती की मूर्तियां देखकर हर कोई दांतों तले उंगलियां दबाने को मजबूर हो जाता है।

मूर्ति की बनावट व रंगों का तालमेल ऐसा किया जाता है मानों साक्षात सरस्वती धरती पर विराजमान हो। बतादें की इस वर्ष बसंत पचंमी 26 जनवरी के दिन सिद्ध योग बन रहा है। इस दिन सिद्ध योग पर सरस्वती की पूजा की जाएगी।

Related posts

आरजेएस का नेशनल वेज प्लेज मिशन ने न्यू डाइट सिस्टम का किया समर्थन, प्राकृतिक अहिंसा प्लेट का करेगा प्रोमोशन

एम्स पटना ने आंख से निकाला 180 ग्राम का विशाल ट्यूमर, लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हुई उपलब्धि

पटना को औद्योगिक एवं प्रोडक्शन हब के रूप में विकसित करने हेतु जिलाधिकारी ने किया उद्योग संघ क़े प्रतिनिधियों क़े साथ संवाद