बिहार

अधेड़ की पीट-पीट कर हत्या का आरोप मृतक के परिजनों के द्वारा लगाया

नालंदा, राकेश। नालंदा में पैसे के लेंन देंन के विवाद में शुक्रवार को एक अधेड़ की पीट-पीट कर हत्या का आरोप मृतक के परिजनों के द्वारा लगाया जा रहा है। मामला सरमेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत पुरानी ईशुआ गांव का है। मृतक की पहचान गांव निवासी शिव शंकर साव का (55) वर्षीय पुत्र उमेश साव के रूप में की गई है।

दरअसल साल भर पूर्व उमेश साव के बेटे की शादी बिपिन कुमार के भतीजी के साथ तय हुआ था। पैसे के लेनदेन हुई थी लेकिन बाद में किसी कारणवश विवाह नहीं हो सका और रिश्ता टूट गया। इसके बाद से ही पैसे का लेनदेन का विवाद दोनों के बीच चल रहा था। आज जब उमेश साव बाजार गए तो बिपिन ने पहले पकड़ कर उमेश की जमकर पिटाई कर दी और थाने ले जाने लगा। जिसके बाद उमेश की तबीयत बिगड़ गई और अस्पताल में ईलाज के दौरान दम तोड़ दिया। आरोपी पिछले 6 सालों से सरमेरा में निजी क्लीनिक चला रहा था।

सदर डीएसपी डॉक्टर शिवली नोमानी ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर 12:15 बजे के करीब जब थाना अध्यक्ष सरमेरा थाना के गेट पर थे। तभी एक व्यक्ति गले में गमछा डालकर दूसरे व्यक्ति को खींचते हुए थाना ला रहा था। जो अचानक से थाना के गेट पर गिर गया। जिसके बाद उसे इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए बिहार शरीफ सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। बिहार शरीफ में डॉक्टर ने अधेड़ को मृत घोषित कर दिया। जो व्यक्ति खींचते हुए अधेड़ को ला रहा था उसकी पहचान नवादा जिला के काशीचक थाना क्षेत्र निवासी विपिन कुमार के रूप में की गई है। पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है एवं मृतक के परिजनों से भी घटना के बारे में जानकारी ली जा रही है।

फिलहाल शव को पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस पूरे मामले से बारीकी से जांच पड़ताल कर रही है।

Related posts

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने प्रमुख पूजा पंडालों का किया निरीक्षण, सुरक्षा एवं भीड़ प्रबंधन को लेकर दिए सख्त निर्देश

निवेश पर तीन गुना मुनाफे और कार-बाइक पर भारी छूट का झांसा, 25 से 30 लोग फंसे

महावीर मंदिर में मां दुर्गा की प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु

error: