बिहार

बालिका दिवस का उद्देश्य समाज में बेटियों के महत्व को समझाना और उन्हें समान अधिकार दिलाना

फुलवारीशरीफ, अजित। राष्ट्रीय बालिका दिवस पर प्रखंड कॉलोनी प्राथमिक विद्यालय में बच्चों ने किया पौधा रोपण प्रखंड कॉलोनी प्राथमिक विद्यालय, फुलवारी में राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर बच्चों ने पौधा रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया. कार्यक्रम में बच्चों ने बालिका दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं भी दीं।

विद्यालय की शिक्षिका नीतू शाही ने कहा कि बालिका दिवस का उद्देश्य समाज में बेटियों के महत्व को समझाना और उन्हें समान अधिकार दिलाना है. उन्होंने बच्चों से कहा कि हमें बेटियों को पढ़ाना-लिखाना और उनके आत्मसम्मान को बढ़ाना चाहिए. उन्होंने बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधा लगाने और उसकी देखभाल करने का संदेश दिया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं और छात्रों की उपस्थिति रही. बच्चों ने उत्साह के साथ पौधा रोपण किया और भविष्य में वृक्षों की सुरक्षा की प्रतिज्ञा ली. कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय प्रशासन और शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related posts

जहानाबाद पुलिस केंद्र में पुलिस सभा का आयोजन, एसपी ने सुनी पुलिसकर्मियों की समस्याएं

एम्स पटना में राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ‘दिल की सेहत’ पर जागरूकता कार्यक्रम

न कैनवास, न कागज…ढ़ाई किलो के नारियल पर मधुरेंद्र ने उकेरी पीएम की जन्मदिन की खास कलाकृति, कला से दिया ‘जनसेवा से राष्ट्रसेवा’ का संदेश

error: