बिहार

राष्ट्रीय लोक मोर्चा के जिलाध्यक्षों के चुनाव की प्रक्रिया शुरू

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) राष्ट्रीय लोक मोर्चा के संगठनात्मक चुनाव कार्यक्रम के तहत जिलाध्यक्ष पद के चुनाव की प्रक्रिया 26 मई 2026 से प्रारंभ होकर 2 जून 2026 तक संपन्न होगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 26 मई को रोहतास, लखीसराय एवं जमुई जिलों में चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई। वहीं 27 मई को पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, दरभंगा, समस्तीपुर, शेखपुरा, मधेपुरा, सुपौल एवं नालंदा में चुनाव कराया जाएगा। इसके अलावा 28 मई को भागलपुर, 29 मई को शिवहर, सिवान, सारण एवं मुंगेर, जबकि 30 मई को मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, बांका, सहरसा, भोजपुर, अरवल, जहानाबाद, नवादा एवं गया में चुनाव होंगे।

31 मई को बेगूसराय, पूर्णिया, अररिया, बक्सर, औरंगाबाद एवं पटना में जिलाध्यक्ष पद के लिए चुनाव संपन्न कराया जाएगा। वहीं 1 जून को कटिहार, नवगछिया एवं कैमूर तथा 2 जून को बगहा, वैशाली, मधुबनी, खगड़िया एवं किशनगंज में चुनाव प्रक्रिया पूरी होगी।

पार्टी की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि यह चुनाव संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं लोकतांत्रिक स्वरूप प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। रालोमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा के निर्देशानुसार सभी जिलों में पारदर्शी एवं निष्पक्ष तरीके से चुनाव प्रक्रिया संचालित की जाएगी। संबंधित जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं पर्यवेक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

प्रदेश प्रवक्ता कुमार पाटलिपुत्रा सिंह सुशील ने बताया कि पार्टी का उद्देश्य प्रत्येक कार्यकर्ता की लोकतांत्रिक भागीदारी सुनिश्चित करते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाना है। साथ ही सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों से संगठनात्मक चुनाव को सफल बनाने की अपील की गई है।

Related posts

बिहार में अंतरराष्ट्रीय सुरक्षित गर्भपात दिवस 2026 के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन

कवि कैलाशपति सिंह की 84वीं शहादत दिवस पर तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई

पटनासिटी में छात्राओं के साथ छेड़खानी

error: