बिहार

पुलिस अधीक्षक के जनता दरबार में सुनी गईं आमजनों की समस्याएं

जहानाबाद, (न्यूज़ क्राइम 24) जहानाबाद पुलिस अधीक्षक द्वारा शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। इसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आम लोगों ने अपनी समस्याएं और शिकायतें पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखीं।

पुलिस अधीक्षक ने जनता दरबार में उपस्थित लोगों की शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना और संबंधित मामलों की जानकारी ली। उन्होंने आमजनों की समस्याओं के त्वरित एवं उचित समाधान के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

जनता दरबार के माध्यम से लोगों को अपनी समस्याएं सीधे पुलिस प्रशासन के समक्ष रखने का अवसर मिला। पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को शिकायतों के निष्पक्ष एवं समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने को कहा।

Related posts

पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, टॉप-10 अपराधी गिरफ्तार!

पटनासिटी में गांजा और नकदी बरामद, फरार तस्कर की तलाश जारी

LNMI पटना में UDGAM 2026 का आयोजन, छात्रों के स्टार्टअप्स ने दिखाई नई राह

error: