बिहार

बोधगया में ‘गया मेगा इवेंट 2026’, उद्यमिता और व्यापार को बढ़ावा देने पर जोर

बोधगया, (न्यूज़ क्राइम 24) बिजनेस नेटवर्क इंटरनेशनल (BNI) ब्रिस्क द्वारा बोधगया में व्यवसायिक नेटवर्किंग एवं परस्पर सहयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘गया मेगा इवेंट 2026’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बिहार के विभिन्न क्षेत्रों से उद्यमी एवं व्यवसायी शामिल हुए। कार्यक्रम के उद्घाटनकर्ता सह मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित विकास वैभव ने उद्यमियों एवं व्यवसायियों का स्वागत करते हुए उन्हें अपने-अपने कार्यक्षेत्र में उत्कृष्टता हासिल करने की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विकास वैभव ने ‘Let’s Inspire Bihar’ के संदेश को साझा किया।

उन्होंने कहा कि बिहार की भूमि प्राचीन काल से ही ज्ञान और शौर्य के साथ-साथ उद्यमिता एवं वैश्विक व्यापार की भी भूमि रही है। उन्होंने प्राचीन चंपा के व्यापारिक अवशेषों और आचार्य कौटिल्य के अर्थशास्त्र का उल्लेख करते हुए कहा कि बिहार की ऐतिहासिक विरासत में व्यापार और उद्यमिता की मजबूत परंपरा रही है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण के संकल्प के साथ बिहार में भी ‘उद्यमिता की क्रांति’ लाना जरूरी है। बिहार के उद्यमी और व्यवसायी इस परिवर्तनकारी यात्रा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने कहा कि परस्पर नेटवर्किंग और सहयोग के माध्यम से ऐसे वैश्विक ब्रांड विकसित किए जाने चाहिए, जो नए उद्योगों, नवाचारों और स्टार्ट-अप्स के लिए प्रेरणा बनें।

इस अवसर पर गया के प्रतिष्ठित उद्यमी प्रमोद भदानी की उद्यमशील यात्रा की प्रशंसा करते हुए विकास वैभव ने उनसे नए स्टार्ट-अप्स और युवा उद्यमियों के मार्गदर्शन में विशेष भूमिका निभाने का अनुरोध किया। उन्होंने बिहार पुलिस की ओर से उद्यमियों एवं व्यवसायियों को भयमुक्त, विश्वासपूर्ण और अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराने का भरोसा भी दिलाया, ताकि वे बिना किसी चिंता के अपनी व्यावसायिक गतिविधियों का विस्तार कर सकें। कार्यक्रम में बिहार में उद्यमिता, उद्योग और रोजगार को बढ़ावा देने के लिए आपसी सहयोग और नेटवर्किंग को मजबूत करने पर जोर दिया गया। विकास वैभव ने कहा कि उद्यमिता बढ़ेगी, उद्योग बढ़ेंगे और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, तभी विकसित बिहार का सपना साकार होगा।

Related posts

राजद कार्यालय में स्वतंत्रता सेनानी एवं पूर्व मुख्यमंत्री ‌भोला पासवान शास्त्री की जयंती उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धापूर्वक मनाई गई

जिले में विश्व रोगी सुरक्षा दिवस का किया गया आयोजन, मरीजों को तत्काल उपचार उपलब्ध कराने का लिया गया संकल्प

जहानाबाद में पिंक बस सेवा शुरू, महिलाओं और छात्राओं को मिलेगी सुरक्षित यात्रा की सुविधा

error: