बिहार

गंगा स्नान करने गया व्यक्ति डूबा, परिजनों में मचा कोहराम!

IMG 20210423 185331

मनेर(आनंद मोहन): शुक्रवार को मनेर थाना क्षेत्र के खासपुर पंचायत स्थित गंगा नदी में स्नान करने गए एक व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान चकिया टोला निवासी खेदन साह के पुत्र नन्हक साह के रूप में हुई है। मौत की खबर जैसे ही मृतक के परिजनों को मिला तो पूरे घर में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलते ही मनेर पुलिस पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर अनुमंडलीय अस्पताल पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। मनेर पुलिस यूडी केस दर्ज कर मामले की अनुसंधान में जुटी हुई है। वही खासपुर पंचायत के पूर्व मुखिया हिमांशु यादव ने मृतक के परिजनों से मिलकर सत्वांना दी एवं आर्थिक सहायता भी दिये।

Related posts

पटना को औद्योगिक एवं प्रोडक्शन हब के रूप में विकसित करने हेतु जिलाधिकारी ने किया उद्योग संघ क़े प्रतिनिधियों क़े साथ संवाद

दो दिवसीय एएफपीआईकॉन बिहार सम्मेलन का समापन, फैमिली फिजिशियन की भूमिका पर चर्चा

मिल्लत कॉलेज, दरभंगा में ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित