बिहार

यूपी की जनता ने माफियावादियों व परिवारवादियों को ऐतिहासिक सबक सिखाने का मन बना लिया है : अश्विनी चौबे 

पटना(न्यूज़ क्राइम 24): केंद्रीय पर्यावरण, वन व जलवायु परिवर्तन तथा उपभोक्ता मामले, खाद्य व सार्वजनिक वितरण राज्यमंत्री श्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता ने माफियावादियों व घोर परिवारवादियों को ऐतिहासिक सबक सिखाने का मन बना लिया है।  जनता-जनार्दन के अनंत आशीर्वाद से हर बूथ पर कमल का फूल खिलना तय है।

केंद्रीय राज्यमंत्री श्री चौबे ने रविवार को आजमगढ़ व अतरौलिया विधानसभा के विभिन्न स्थानों पर आयोजित जन चौपाल को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यूपी में पांचवें चरण का चुनाव संपन्न हो चुका है। जो रुझान मिल रहे हैं। जनता जनार्दन ने योगी जी को आशीर्वाद दे दिया है। उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने की डबल इंजन की सरकार पुनः उत्तर प्रदेश में आ रही है। केंद्रीय राज्यमंत्री श्री चौबे ने कहा कि लगातार एक सप्ताह से अधिक समय से विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में घूम रहा हूं। जनता का आशीर्वाद भाजपा को मिल गया है।  प्रचंड बहुमत से योगी जी आ रहे हैं।

श्री चौबे ने कहा कि आजमगढ़ एक व्यवसायिक केंद्र के रूप में पूरे देश में जाना जाए इसके लिए योगी जी लगातार प्रयास कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश में योगी जी की सरकार ने जो सुशासन का मॉडल दिया। आज उसकी हर जगह तारीफ है। बुलडोजर देखने मात्र से ही अपराधी माफिया गुंडा तत्वों को उत्तर प्रदेश में भय सताने लगता है। बुलडोजर रोड पर देखते ही वे भाग खड़े होते हैं। विकास के लिए अपराध पर अंकुश जरूरी है। योगी जी ने अपराध पर अंकुश लगाकर उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने की जो गति प्रदान की है, इसकी निरंतर आगे बढ़ता रहेगी। परिवारवादी पार्टियां जिन के राज में गुंडातत्वों की समानांतर सरकार चलती थी। जनता ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया है।

Related posts

छठ महापर्व और मातृशक्ति पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में भाजपा नेत्रियों ने कोतवाली थाने में दी शिकायत, FIR दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग

जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पटना द्वारा संविधान दिवस का आयोजन किया गया

उपमुख्यमंत्री-सह-प्रभारी मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी की अध्यक्षता में जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक संपन्न