बिहार

दिनदहाड़े नर्स को चाकू से मार कर दिया हत्या!

पटना(न्यूज क्राइम 24): दिनदहाड़े मेदांता अस्पताल की नर्स का मर्डर चाकू से कर दिया है पूरी वारदात पटना के कंकड़बाग थाना क्षेत्र के साईं नेत्रालय के नजदीक सिरफिरे एक युवक ने एक युवती को बीच सड़क पर चाकू से गोद डाला। आनन-फानन में युवतीk को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान पूर्णिया निवासी सोनी कुमारी 25 वर्ष के रूप में हुई है।

सोनी कुमारी पटनाj के एक अस्पताल में नर्स के रूप में काम करती थी। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। कंकड़बाग थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया में मामला आपसी विवाद का प्रतीत हो रहा है। उन्होंने आशंका जताई है कि किसी अपने व्यक्ति के द्वारा इस तरह की घटना को अंजाम दिया गया है। घटना के बाद युवक मौके से फरार बताया जा रहा है।

Related posts

स्कूल में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी समारोह

कन्हैया नगर मुसहरी में दर्जनों महादलित परिवारों के घर तोड़े जाने से आक्रोश

जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी ने कंट्रोल कमांड सेंटर का किया निरीक्षण, फ्लड फाइटिंग कार्यों की समीक्षा की

error: