बिहार

मंत्रियों की मौजूदगी में सदाकत आश्रम में भाजपा के द्वारा की गई मारपीट की घटना लोकतंत्र और लोकतांत्रिक प्रक्रिया के लिए ठीक नहीं है : एजाज अहमद

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) भाजपा के द्वारा कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में मंत्रियों की मौजूदगी में की गई तोड़फोड़ की घटना की राजद प्रवक्ता एजाज अहमद ने घोर शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि बिहार में वोटर अधिकार यात्रा को मिल रहे समर्थन और विश्वास के कारण भाजपा के नेता बौखलाहट और बेचैनी में अनर्गल प्रलाप कर मारपीट करने पर उतारू हो गए और वह भी कांग्रेस के मुख्यालय में घुसकर जिस तरह की घटना की है यह लोकतंत्र को कमजोर करने वाली घटना सत्ता के इशारे पर हुई है। और इस तरह का कृत्य की जा रही है, जो निंदनीय है। और इस तरह की घटना की जितनी भी निंदा कीजिए वह कम है।

इस तरह की घटनाओं को लोकतंत्र में कहीं से उचित नहीं ठहराया जा सकता है ,जहां 65 लाख वोटर के नाम काटकर उन्हें वोट के अधिकार से वंचित किया जा रहा है , वहीं सत्ता के बल पर भाजपा लोकतंत्र और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को कमजोर कर रही है। जहां तेजस्वी जी और राहुल गांधी जी को वोटर अधिकार यात्रा में व्यापक रूप से विश्वास और समर्थन मिल रहा है,उसके कारण भाजपा बौखलाहट और बेचैनी में है।
जिस घटना को लेकर भाजपा इतना बवेला मचा रही है उस मामले में एक की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस जांच में सारे मामले सामने आ जायेगें। हर मुद्दे पर भाजपा राजनीति करती है, यह ठीक नहीं है।

Related posts

पटना पुलिस ने खोले दो नए पुलिस आउटपोस्ट, नदौल और छाता ओपी का उद्घाटन

धनरुआ थाना का वार्षिक निरीक्षण, पुलिस अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में संगठन विस्तार एवं आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों पर हुई विस्तृत चर्चा

error: