ताजा खबरेंबिहार

ठंड का कहर, बिहार में बदला स्कूल खुलने का समय!

पटना(न्यूज़ क्राइम 24): बढ़ते ठंड को देखते हुए पटना जिला प्रशासन ने जिले के सभी विद्यालयों के समय में परिवर्तन किया है। अब सभी विद्यालयों में सुबह 9:00 बजे से पहले एवं अपराह् 3:30 बजे के बाद सभी कक्षाओं की शैक्षणिक गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा दिया है. जिले में गिरते तापमान और विशेष रूप से सुबह के समय अधिक ठंड के कारण बच्चों के स्वास्थ्य एवं उनके जीवन पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव की संभावना को देखते हुए जिला दंडाधिकारी डॉ चंद्रशेखर सिंह द्वारा स्कूल टाइमिंग में परिवर्तन किया गया है। यह आदेश 21 दिसंबर यानी कल से अगले आदेश तक प्रभावी रहेगा। जिलाधिकारी द्वारा जिला शिक्षा पदाधिकारी/ सभी अनुमंडल पदाधिकारी/ सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी/ सभी थानाध्यक्ष को इस आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराने का सख्त निर्देश दिया गया है।

Related posts

जन्माष्टमी उत्सव में राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

एस-ड्राइव अभियान में चार एनबीडब्ल्यू वारंटी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

कृष्णोत्सव में ‘श्री कृष्ण गोविंद हरे मुरारी’ पर झूमे युवा, मिलर ग्राउंड में भव्य आगाज

error: