बिहार

नाबालिग लड़की को जबरन घर से उठाकर ले गए दबंग, 73 दिन बाद भी नहीं खोज सकी पुलिस

अररिया, रंजीत ठाकुर : जिले के भरगामा थाना क्षेत्र के कुसमौल गांव से एक नाबालिग लड़की को जबरन घर से उठाकर ले जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित के परिजन कुसमौल पंचायत निवासी 68 वर्षीय बृद्ध ने 14 अप्रैल 2025 को भरगामा थाना में एक लिखित आवेदन दिया है। थाना में दिए गए आवेदन में उन्होंने बताया है कि 10 अप्रैल को समय करीब 4 बजे वे और उनकी 17 वर्षीय नाबालिग नतनी पुराने घर से नये घर की साफ-सफाई करने के लिए घर से बाहर निकली,जैसे हीं नये घर का दरबाजा खोली कि अचानक एक उजला कलर का स्कॉर्पियो गाड़ी से चार-पांच आदमी पहुंचा और लड़की को जोर जबरदस्ती गाड़ी में बिठाने लगा यह देखकर जब हमने विरोध किया तो उन्होंने धमकी भरे लहजे में कहा कि चुप रहो नहीं तो यहीं गोली मार देंगे।

Advertisements
Ad 1

आवेदन में बताया गया है कि राजा कुमार पिता झब्बर ऊर्फ राजेन्द्र साह,रौशन कुमार पिता झब्बर ऊर्फ राजेन्द्र साह,राजेन्द्र साह पिता भागवत साह,भागवत साह पिता खुशीलाल साह साकिन नाथपुर वार्ड संख्या 06 थाना-नरपतगंज,जिला-अररिया ने धमकी देते हुए बोला कि मैं इस लड़की से शादी करूंगा,तुमको जो उखाड़ना है उखाड़ लो। इस घटना के बाद से पीड़ित परिवार दहशत में है,पीड़ित परिवार का कहना है कि 73 दिन बीत जाने के बाद भी लड़की बरामद नहीं हो सकी है इसका यही मतलब है कि पुलिस सिर्फ एफआईआर दर्ज कर अपने कर्तव्य का इतिश्री करके हाथ पर हाथ धरकर बैठी हुई है। इस मामले में थानाध्यक्ष राकेश कुमार का कहना है पीड़ित परिजन के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह छापेमारी की जा रही है। साथ हीं साथ लड़की की खोजबीन भी जारी है,जल्द हीं लड़की को बरामद कर लिया जायेगा। वहीं एसपी अंजनी कुमार ने बताया कि मामले में अनुसंधान जारी है,अतिशीघ्र लड़की की बरामदगी सुनिश्चित की जायेगी।

Related posts

नौकरी का सुनहरा मौका : पटना में महिलाओं के लिए दो दिवसीय मेगा जॉब फेयर

नवजात बच्चे की पहली सांस बचाने के लिए एम्स में विशेषज्ञों ने किया मंथन

पटना साहिब विधानसभा के सभी मंडलों में होगा दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर

error: