बिहार

शिक्षित युवाओं से ही देश का भविष्य संभव – रमेश कुमार वर्मा

दानापुर, अजीत। शिक्षित युवाओं से ही देश का भविष्य संभव हो सकता है , जिस समाज व देश के युवा ज्यादा शिक्षित व ज्ञानी होंगे उसे समाज व देश का उन्नति उतने ही ज्यादा होगी। यह बातें दानापुर नगर परिषद के टी पॉइंट एबी एस मार्ग के पास बिंदेश्वरी प्रसाद श्रीवास्तव के स्कूल परिसर में बिंदेश्वरी प्रसाद वर्मा की पुण्यतिथि मनाते हुए कहीं गई। स्कूल डायरेक्टर अमित कुमार ने चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

Advertisements
Ad 1

चित्र पर माल्यार्पण कर उनके पुत्र रमेश कुमार वर्मा ने कहा कि आज भी उनकी यादें आती है एवं उनके जीवन प्रकाश पर डालें वह सरकारी शिक्षक से रिटायर हुए थे। रमेश कुमार वर्मा ने बताया कि जरूरतमंदों के बीच कंबल का भी वितरण किया गया। वहीं छात्राओं को बीच संदेश दिया कि पढ़ाई ही सबसे बड़ी पूंजी है। इसलिए शिक्षा से बेहतर और कोई दूसरा रास्ता नहीं है। बिंदेश्वरी प्रसाद वर्मा स्कूल में बच्चों को शिक्षित एवं अनुशासित किया जाता है। इस मौके पर दानापुर थाना के एसआई सुरेन्द्र कुमार , अधिवक्ता प्रमोद कुमार , प्रेम उपाध्याय सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

Related posts

बिहार : ‘AN कॉलेज पटना का बेस्ट कॉलेज बने, राष्ट्रीय पहचान बनाए’ : CM सम्राट चौधरी

सीएम सम्राट चौधरी, सीतामढ़ी में ₹1000 करोड़ से बनेगा मां सीता का भव्य मंदिर, 2030 तक हर गांव में PNG

सीएम सम्राट चौधरी, होमगार्ड का भत्ता 1121 रु हुआ, 5 हजार ‘पुलिस दीदी’ बेटियों की सुरक्षा में तैनात होंगी

error: