बिहार

युवक का शव को मुख्य मार्ग पर रखकर जाम कर और किया आगजनी

पटना सिटी, न्यूज क्राइम 24। खाजेकला थाना क्षेत्र के घसियारी गली में अपराधियों द्वारा 18 वर्षीय प्रिंस की हत्या किए जाने के बाद परिजनों और स्थानीय लोगो में आक्रोश है। इसको लेकर आक्रोशित लोगो ने पुराना सिटी कोर्ट के पास युवक का शव को अशोक राजपथ पर रख कर मुख्य मार्ग को जाम किया और सड़क पर आगजनी कर हंगामा किया ।साथ ही हत्यारे की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।

Advertisements
Ad 1

वही जाम के कारण अशोक राजपथ पर घंटो परिचालन बाधित रहा और सड़क पर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। जाम की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित लोगो को शांत कराने की कोशिश में जुट गई है। साथ ही हत्यारे की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन देकर जाम हटाने में जुट गई है। पीड़ित परिजनों का कहना है की लड़ाई छुड़ाने के विवाद को लेकर अपराधी छवि के लोग गोली मार कर प्रिंस की हत्या की है । परिजनों की मांग है की पुलिस प्रशासन हत्यारे को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी सजा दिलाई।

Related posts

यात्री सुविधा दिवस 2026 पर पटना एयरपोर्ट में हुए विविध आयोजन, यात्रियों का हुआ विशेष स्वागत

वंचितों को वरीयता’ के प्रधानमंत्री के विजन को व्यवहार में बदलेगा सहयोग-सह-जनकल्याण शिविर : विजय कुमार सिन्हा

बिहार में जन्म-मृत्यु पंजीकरण को दुरुस्त करने की बड़ी पहल, यूनिसेफ-यूएनईएससीएपी के साथ कार्यशाला आयोजित

error: