बिहार

फुलवारी में फिर एक युवक की मिली लाश!

फुलवारीशरीफ(अजित यादव): फुलवारी थाना क्षेत्र में फिर एक लाश मिलने से सनसनी फैल गई।  हाल के दिनों में यह तीसरी लाश मिलना बताया जा रहा है। फूलवारी शरीफ के नवादा गाँव के पास खेत से अज्ञात करीब 35 वर्षीय युवक के शव को बरामद किया गया । पगडंडियों पर अज्ञात शव मिलने से इलाके में लोगो की भीड़ जमा हो गयी । हालांकि उसकी पहचान किसी ने नही किया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम में एम्स में भेजा । थानेदार आर रहमान ने बताया की अज्ञात युवक का शव मिला है जिसके शरीर पर कोई चोट या अन्य निशान नही मिला है। मृतक की शिनाख्त कराने के बाद ही मामला स्पष्ट हों पायेगा की उसकी मौत कैसे हुई। बता दें कि कुछ दिनों के अंतराल पर फुलवारी थाना क्षेत्र में लावारिस रूप में लाशें मिलने का यह तीसरा मामला है। इससे पहले करोड़ी चक में एक युवक का शव बरामद हुआ था। वह इलाके में रहकर पलम्बर का काम करता था। उससे पहले कोरजी गांव के पास खेतो में एक अज्ञात युवक का शव मिला था । बाद में पता चला कि वह लाश नवादा के ही रहने वाले एक व्यक्ति के था।

Advertisements
Ad 1

Related posts

पटना सिटी में मुख्यमंत्री ने मंदिरों में टेका मत्था, बिहार की समृद्धि के लिए की प्रार्थना

हीट स्ट्रोक पर एम्स पटना के शोधकर्ताओं का बड़ा वैज्ञानिक खुलासा

रफ्तार पकड़ता बिहार: पटना में टेक्नोलॉजी सेंटर का हुआ भव्य उद्घाटन

error: