बिहार

पटना सिटी में मुख्यमंत्री ने मंदिरों में टेका मत्था, बिहार की समृद्धि के लिए की प्रार्थना

पटनासिटी, न्यूज़ क्राइम 24। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न धार्मिक स्थलों पर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और राज्य की समृद्धि व विकास के लिए कामना की। इस दौरान उन्होंने बड़ी पटन देवी मंदिर, छोटी पटन देवी मंदिर तथा जल्ला महावीर मंदिर में मत्था टेका। मुख्यमंत्री के साथ स्थानीय विधायक रत्नेश कुशवाहा एवं पटना महानगर अध्यक्ष रूप नारायण मेहता भी मौजूद रहे। मंदिर के पुजारियों ने मुख्यमंत्री को माता की चुनरी एवं प्रसाद भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में चल रहे जीर्णोद्धार कार्यों का भी निरीक्षण किया।

Advertisements
Ad 1

मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि पटना साहिब की धरती पर माता रानी और हनुमान जी के आशीर्वाद से बिहार की खुशहाली और विकास के लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य को विकसित श्रेणी में लाना सरकार का मुख्य उद्देश्य है। बड़ी पटन देवी मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद मुख्यमंत्री छोटी पटन देवी मंदिर पहुंचे और वहां दर्शन करने के उपरांत जल्ला महावीर मंदिर में हनुमान जी की पूजा की।
इस मौके पर सांसद शांभवी चौधरी, धार्मिक न्यास बोर्ड के सदस्य सायन कुणाल, मीडिया प्रभारी प्रदीप काश, राजेश साह, सुरेश सिंह पटेल, विनय केसरी सहित कई गणमान्य लोग एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related posts

पथ निर्माण सचिव ने किया विक्रमशिला सेतु का निरीक्षण, महीने के अंत तक तैयार होगा बेली ब्रिज

बिहार : LNMU पटना ने 90% छात्रों का प्लेसमेंट कराया, उच्चतम पैकेज 17.35 लाख

शेखपुरा में सांसद अरुण भारती की अध्यक्षता में बैंक समीक्षा बैठक, CD Ratio 40% से कम पर जताई नाराजगी

error: