क्राइमबिहार

अपराधियों ने युवक कि गोली मारकर कि हत्या, मृतक युवक का आपराधिक इतिहास रहा है..

पटनासिटी, (न्यूज क्राइम 24) नए साल के दूसरे दिन ही अपराधियों का तांडव देखने को मिला। मंगलवार कि देर शाम अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी। वारदात के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। वहीं घटना कि सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया है, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पूरा मामला खाजेकलां थाना क्षेत्र के गुलशन कि हवेली, कब्रिस्तान के पास का बताया जा रहा हैं।

जहां अपराधियों ने युवक के सिर में गोली मारकर हत्या कर दि। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हैं और स्थानीय लोगों मे दहशत का महौल बना हैं। वहीं पुलिस ने मृतक युवक कि पहचान मौला साहब के बाग का रहने वाले सोनू उर्फ बैगनवा के रूप में कि हैं। सोनू का आपराधिक इतिहास भी रहा है और कई मामलों में जेल भी जा चुका हैं। फिलहाल पुलिस आगे कि कारवाई में जुट गई हैं और अपराधियों कि पहचान के लिए आस-पास में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही हैं।

Related posts

विपणन सत्र 2027-28 के लिए कैबिनेट ने रबी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में वृद्धि को मंजूरी दी

शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में 26 गिरफ्तार!

सांसद रविशंकर प्रसाद ने स्वच्छता अभियान में लिया भाग, स्वच्छ और विकसित भारत के संकल्प को दोहराया

error: