बिहार

देर रात और बढ़ी ठंड: बिहार के कई जिलों में पारा 20 डिग्री से नीचे, पटना में ठिठुरन कायम

पटना, अजित। नए साल की शुरुआत के साथ ही बिहार में ठंड ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है. गुरुवार देर रात तक प्रदेश के अधिकांश जिलों में सर्दी का असर बना रहा. भारत मौसम विज्ञान विभाग, पटना द्वारा जारी 17:30 बजे के प्रेक्षण के अनुसार राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास या उससे नीचे दर्ज किया गया, जिससे रात के समय ठिठुरन और बढ़ गई। राजधानी पटना में अधिकतम तापमान 19.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि सापेक्षिक आर्द्रता 78 प्रतिशत रही. दिन में धूप निकलने के बावजूद शाम ढलते ही ठंडी हवा चलने लगी, जिससे देर रात लोगों को कंबल और गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ा. गया में अधिकतम तापमान 23.0 डिग्री, भागलपुर में 19.2 डिग्री और पूर्णिया में 19.8 डिग्री दर्ज किया गया. उत्तर बिहार के जिलों में भी ठंड का असर साफ नजर आया।

मुजफ्फरपुर में अधिकतम तापमान 17.2 डिग्री, दरभंगा में 18.1 डिग्री और वैशाली में 19.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. सहरसा, सुपौल और मधेपुरा में भी रात के समय सर्द हवा चलने से जनजीवन प्रभावित रहा. पश्चिम चंपारण के वाल्मीकि नगर में अधिकतम तापमान 19.6 डिग्री रहा, जबकि पूर्वी चंपारण के मोतिहारी में यह 20.0 डिग्री दर्ज किया गया। दक्षिण बिहार के कई जिलों में दिन का तापमान थोड़ा अधिक रहा, लेकिन रात में ठंड का असर बना रहा. औरंगाबाद में 23.1 डिग्री, रोहतास के डेहरी में 23.0 डिग्री और जहानाबाद में 23.9 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया. किशनगंज राज्य का सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा।

Advertisements
Ad 1

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है. सभी जिलों में बीते 24 घंटे के दौरान वर्षा शून्य दर्ज की गई है. हालांकि नमी का स्तर अधिक होने के कारण देर रात और सुबह के समय हल्की ठंड के साथ कोहरे की स्थिति बन सकती है. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले 24 से 48 घंटे तक न्यूनतम तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी रह सकता है. खासकर देर रात और सुबह के समय ठंड और कनकनी बढ़ने की संभावना है. लोगों को ठंड से बचाव के लिए सतर्क रहने, गर्म कपड़े पहनने और सुबह-शाम अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचने की सलाह दी गई है।

Related posts

डीएम और एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, कदाचारमुक्त परीक्षा के लिए दिए कड़े निर्देश

राजस्व और आंतरिक संसाधन की समीक्षा की, अवैध खनन और लंबित मामलों पर जताई सख्ती

ICSE दसवीं बोर्ड परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में शुरू, पटना सिटी का एकमात्र परीक्षा केंद्र

error: