बिहार

कुमुदिनी शिशु विद्या के बच्चो ने पेड़-पौधों को राखी बांध उनके रक्षा का संकल्प लिया

फुलवारी शरीफ, अजीत। कुमुदिनी शिशु विद्या मंदिर में बुधवार को बच्चों ने पौधों को रक्षा सूत्र बांध रक्षाबंधन मनाया. मौके पर कुमुदिनी ट्रस्ट की चेयरपर्सन उषा कुमारी जी , कुमुदिनी शिशु विद्या मंदिर की प्राचार्या अंकिता कुमारी के साथ साथ विद्यालय के शिक्षक और अन्य बच्चे मौजूद थे .

कार्यक्रम की शुरुआत उषा ने सर्वप्रथम पौधा - रोपण कर उसमे रक्षासूत्र बांध कर किया. उसके बाद उपस्थित अन्य ट्रस्ट पदाधिकारी , विद्यालय के शिक्षक तथा सभी बच्चो ने " पेड़-पौधे हमारे मित्र हैं , इनकी रक्षा करना हमारा परम कर्तव्य है . अतः हम इनको राखी बांध इनकी सदा रक्षा करने का संकल्प लेते है " ऐसे उदघोष से रक्षा संकल्प लिया .

उषा ने लोगो से अपील करते हुए कहा की हमारा अस्तित्व पर्यावरण संतुलन जब तक है रहेगा . और पेड़ पौधे पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में सबसे बड़े कारक है . पेड़ पौधों के कारण ही बारिश होती , पेड़- पौधों से ही हमे प्राणवायु ऑक्सीजन मिलता , फल मिलते , फूल मिलते साथ ही साथ ये अनगिनत पछियों और पशुओ को शरण देते . इनका होना हमारा होना है .

इनकी घटती संख्या हमारे अस्तित्व के लिए खतरा है . हम अभी नहीं सम्भले तो बहुत देर हो सकती . कुमुदिनी शिशु विद्या मंदिर की प्राचार्या अंकिता ने कहा की बच्चे हमारे भविष्य है . इनका दिमाग अभी जो सीखेगा वो भविस्य में दिखेगा . जितनी अच्छे अभी हम इन्हे सीखा देंगें उतना अच्छा हमारे देश के लिए होगा . विद्यालय में अनूठे तरह से रक्षाबंधन मानाने के पीछे इन्हे यह बतलाना है की हमारा भी कुछ कर्त्तव्य इन हरे भरे पेड़-पौधों के प्रति है , जिनकी रक्षा करना हमारा मौलिक कर्तव्य है

Related posts

जमुई छेड़छाड़ मामले में मुख्य आरोपी नंदन यादव पुलिस मुठभेड़ में घायल, पैर में लगी गोली!

फुलवारी के खलीलपुरा में एसी-फ्रिज मैकेनिक की संदिग्ध मौत!

पटना से 25 किमी दूर 100 घर अंधेरे में, बार-बार जल रहा ट्रांसफार्मर

error: