बिहार

केंद्र और राज्य सरकार मिलकर किसानों के हित में ऐतिहासिक कार्य कर रह है – रामकृपाल यादव मंत्री

दानापुर, (न्यूज़ क्राइम 24) शुक्रवार को दानापुर प्रखंड के सरारी पंचायत अंतर्गत दरियापुर में आयोजित हार्दिक अभिनंदन समारोह राजनीतिक उत्साह और जनसमर्थन का सशक्त प्रतीक बनकर उभरा। दानापुर विधानसभा के नवनिर्वाचित विधायक सह बिहार सरकार के कृषि मंत्री रामकृपाल यादव के स्वागत में सैकड़ों गणमान्य नागरिक, एनडीए के कार्यकर्ता और स्थानीय जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में जुटे। समारोह का माहौल जोश, विश्वास और विकास के संकल्प से भरा रहा।

कार्यक्रम में रामकृपाल यादव ने एनडीए के दर्जनों समर्पित कार्यकर्ताओं को मंच पर सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाया। मंच संचालन सुरेश तिवारी ने किया, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता मुखिया संजु कुमारी ने की। इस अवसर पर भाजपा प्रखंड अध्यक्ष अवधेश सिंह, पैक्स अध्यक्ष जयशंकर प्रसाद, पैक्स अध्यक्ष सागर कुमार, लोजपा मीडिया प्रभारी अंजनी सिंह , दीपक पटेल, भुवनेश्वर सिंह पटेल, पूर्व मंडल अध्यक्ष उमेश यादव, अनिल यादव, कौशल यादव समेत अनेक समाजसेवी उपस्थित रहे।

Advertisements
Ad 1

मंच पर भाजपा पटना जिला ग्रामीण अध्यक्ष, लोजपा (रामविलास) के जिला अध्यक्ष चंदन यादव, भाजपा प्रदेश नेता भाई सनोज यादव और जदयू महासचिव विनोद कुमार ने कार्यकर्ताओं को धन्यवाद ज्ञापित किया। अपने संबोधन में कृषि मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार ने कृषि विकास के लिए ठोस रोडमैप तैयार किया है। केंद्र और राज्य सरकार मिलकर किसानों के हित में ऐतिहासिक कार्य कर रही हैं। बिजली, पानी और सड़क जैसी बुनियादी सुविधाओं में लगातार सुधार हो रहा है। उन्होंने कहा, “आप सभी के सहयोग से ही मैं सांसद और विधायक बना हूं, और यह भरोसा विकास में बदलेगा।”

Related posts

डीएम और एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, कदाचारमुक्त परीक्षा के लिए दिए कड़े निर्देश

राजस्व और आंतरिक संसाधन की समीक्षा की, अवैध खनन और लंबित मामलों पर जताई सख्ती

ICSE दसवीं बोर्ड परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में शुरू, पटना सिटी का एकमात्र परीक्षा केंद्र

error: