बिहार

लाखों की लागत से कब्रगाह का किया जा रहा है चहारदीवारी निर्माण कार्य, स्थल पर योजना बोर्ड नहीं

अररिया(रंजीत ठाकुर): नरपतगंज प्रखंड के पथराहा पंचायत अंतर्गत वार्ड-12 कब्रगाह में लाखों की लागत से एक माह पूर्व से चहारदीवारी का निर्माण किया जा रहा है। कार्यस्थल पर योजना बोर्ड नहीं लगाया गया है।योजना बोर्ड नहीं होने से यह पता लगाना मुश्किल हो रहा है कि कितने राशि की लागत से, किस योजना से निर्माण किया जा रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कार्य में अनियमितता बरती जा रही है। सरकारी मानक मापदंड के विपरीत निर्माण कार्य किया जा रहा है।

Advertisements
Ad 1

लोकल उजला बालू का मिलावट किया जा रहा है। ईंट भी घटिया किस्म का लगाया जा रहा है। वहीं विभागीय पदाधिकारी, संबंधित इंजीनियर कार्य को लेकर खामोश बैठे हुए हैं। ऐसा प्रतीत होता है कि सभी कमीशन खोरी के दलदल में फंस कर बेपरवाह हो गए हैं। स्थानीय लोगों ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि संवेदक को स्थानीय कुछ राजनीतिक प्रवृत्ति के लोगों का सांठगांठ है, जिस कारण कार्य में अनियमितता बरती जा रही है। जो उच्च स्तरीय जांच का विषय है।

Related posts

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में हर तरफ से बदलाव की बयार दिख रही है ; रेखा गुप्ता की जीत सुनिश्चित है : एजाज अहमद

पटना में 1.26 लाख नए राशन कार्ड बनाने का लक्ष्य, डीएम ने दिए तेजी से आवेदन लेने के निर्देश

NMCH में यूजी सीटों की बढ़ोतरी पर जश्न, प्राचार्य ने सभी कर्मियों और मीडिया का जताया आभार

error: