बिहार

एक वर्ष से नहीं मिला वनरक्षक को मानदेय की राशि

अररिया(रंजीत ठाकुर): जिले के नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के अँचरा पंचायत वार्ड संख्या-7के वनरक्षक को एक बर्ष से नहीं मिला है, मानदेय की राशि. मिली जानकारी के अनुसार अँचरा पंचायत वार्ड संख्या 7 निवासी सुनील यादव एवं उनकी मां मसोमात भुट्टी देवी ने मिलकर लगभग एक वर्ष से मनरेगा योजना के तहत लगाए गए पौधे का देखभाल कर रहे है। लेकिन अब तक मानदेय की राशि नहीं मिला है।राशिअब तक नहीं मिलने से वनरक्षक में आक्रोश व्याप्त है। इस बाबत वनरक्षक सुनील यादव ने बताया कि लगभग एक वर्ष से पौधे का देखभाल कर रहे हैं लेकिन अब तक मनरेगा विभाग से मानदेय नहीं मिला है। जब मानदेय को लेकर पंचायत के मुखिया को कहे तो उन्होंने कहा हम क्या करेंगे पैसा नहीं है। मानदेय राशि नहीं मिलने से मेरे और मेरे परिवार का स्थिति दयनीय हो गया है.

Advertisements
Ad 1

जानिए क्या कहते हैं मनरेगा रोजगार सेवक:-
इस बाबत मनरेगा रोजगार सेवक अजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि इस पंचायत का प्रभार लिए मुझे लगभग 15 रोज हुआ है आपके द्वारा जानकारी प्राप्त हुआ है।पांच रोज के अंदर मानदेय राशि का भुगतान कर दिया जाएगा।

Related posts

नशे के खिलाफ सांसद का सख्त संदेश: “सुधर जाएं नशेड़ी, वरना होगी कड़ी कार्रवाई

नवी हसन के परिजनों से मिले सांसद-विधायक

फुलकाहा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

error: