बिहार

तीन दिन पूर्व फरार प्रेमी युगल बरामद!

फुलवारीशरीफ(अजित यादव): राम कृष्णा नगर थाना क्षेत्र के फरार प्रेमी युगल 10 दिन बाद परिजनों की मदद से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। थाना पुलिस के मुताबिक संपतचक का रहने वाला पवन कुमार राम कृष्णा नगर में एलपी शाही कॉलेज में पढ़ता था , इसी दौरान रामकृष्णानगर की एक लड़की से उसे प्यार मोहब्बत हो गया म धीरे-धीरे दोनों का प्यार परवान चढ़ता गया। दोनों प्रेमी एक दूसरे के साथ जीने मरने की कसमें खाने लगे । इस दौरान दोनों के परिवार वालों को प्यार मोहब्बत की जानकारी हुई तो दोनों पर बंदिशें लगाने शुरू कर दिए गए । परिवार वालों के बंदिशो को तोड़कर तीन दिनों पूर्व यूगल फरार हो गए ।

थाना अध्यक्ष जहांगीर आलम के मुताबिक प्रेमी पवन कुमार मसौढ़ी में किसी परिचित के यहां प्रेमिका को रखे हुए था। प्रेमिका के परिजनों ने प्रेमी पवन को झांसे में लेकर शादी कराने का लालच देकर रामकृष्णानगर बुलाया। वहां पहले से मौजूद पुलिस वालों ने पवन कुमार को नाबालिग प्रेमिका को भगा ले जाने के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया । वही प्रेमिका पुलिस और परिवारजनों के सामने काफी मिन्नतें करती रही कि वह अपने प्रेमी के साथ ही रहेगी हालांकि प्रियंका नाबालिग है इसलिए उसे उसके परिवार वालों के साथ भेज दिया गया।

Related posts

चंद्रवंशी महासभा की संगठनात्मक बैठक एवं सर्वसम्मति से नई प्रदेश कार्यकारिणी का गठन

सम्राट चौधरी की सरकार ने शिक्षा के भगवाकरण की नीति अपनाई ; जनता दल यू और एनडीए के अन्य घटक दलो की चुप्पी क्यों : एजाज अहमद

मनेर में पासपोर्ट एवं उपडाकघर ऑफिस को RDX से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट; परिसर खाली कराया, पुलिस बल तैनात

error: