पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) तेज प्रताप की भक्ति के अनेक रूप हैं। जिसको लेकर चर्चा में बने रहते हैं। ऐसा ही वीडियो एक बार फिर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा हैं जिसमे लालू प्रसाद के बड़े लाल पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव ने एक वीडियो पोस्ट किया है। इसमें वे भगवान शिव की अराधना अपने अंदाज में करते नजर आ रहे हैं।
वे एक मंदिर में शिवलिंग को पकड़ कर बैठे हुए हैं। तेज प्रताप शिवलिंग से लिपट कर दुग्धाभिषेक करवा रहे हैं। शिवलिंग को उन्होंने कस कर पकड़ रखा है। मंदिर के पुजारी लगातार शिवलिंग और तेज प्रताप को गन्ने के रस और भांग के अलावा अलग-अलग रंगों वाले जल और दूध से उनका स्नान कराया जा रहा है। चारों ओर से हर हर महादेव गूंज रहा है। तेज प्रताप बिल्कुल शांत भाव से भक्ति में लीन होकर शिवलिंग से लिपटे हुए हैं।
तेज प्रताप यादव ने वीडियो को अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट किया है। उसके साथ ही लिखा है कि महादेव परम सत्य के प्रतीक हैं। महादेव को गले लगाना अपने आप में सबसे गहरे, सबसे गहन पहलुओं को गले लगाना है। अराजकता के बीच शांति खोजना ही महादेव को पाना है।
