बिहार

हत्या के प्रयास मामले की नामजद महिला आरोपी गिरफ्तार, शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में एक गिरफ्तार!

पटनासिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) चौक थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में नामजद एक महिला आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं, शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में भी एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।चौक थाना पुलिस के अनुसार, हत्या के प्रयास से जुड़े कांड संख्या 489/26 में नामजद आरोपी मुंगुरिया देवी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

वहीं, शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में कामेश्वर राम को भी गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, दोनों मामलों में गिरफ्तारी के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की गई।

Related posts

पटना में ‘Skate for a Safer Tomorrow’ रोड सेफ्टी स्केटिंग मैराथन आयोजित

सदर सीओ के द्वारा माइकिंग कर लोगों से ऊंचे स्थान पर जाने की अपील

वैशाली द्वारा सदर अस्पताल, हाजीपुर में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर

error: