बिहार

शिक्षक संघ ने कारगिल चौक पर निकाला मशाल जुलूस

पटना(अजीत यादव): शिक्षक संघ बिहार के ज़िला महासचिव पटना अभय आर्य के नेतृत्व में रविवार शाम शिक्षको ने कारगिल चौक पटना में मसाल जुलुश निकाल कर बिहार के सभी नियोजित शिक्षकों को 11 जुलाई को पटना आकर सरकार के वादा खिलाफी के खिलाफ विधान सभा के घेराव करने का आवाहन किया है .

Advertisements
Ad 1

अभय ने कहा जब तक सरकार हमे बिना शर्त राज्यकर्मी का दर्जा नहीं देती हम लोग लगातार सरकार का विरोध करते रहेंगे . जिला अध्यक्ष रामसेखर ने कहा हम सभी शिक्षक शिक्षा मंत्री के उस बयान का कड़ी निंदा करते है जिसमे उन्होंने कहा कि हमारे बिहार में योग्य शिक्षको की कमी है. इस मसाल जुलूस में सभी शिक्षको ने जब तक सरकार हमारी सारी मांगे नहीं मानती तब लगातार चरणबद्ध तरीके से सरकार का विरोध करते रहेगें का नारा लगाते रहे.

Related posts

लहसुना थाना पुलिस ने NBW वारंटी को किया गिरफ्तार!

जहानाबाद में ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत 69 लोगों को लौटाए गए खोए मोबाइल

कांग्रेस का अब कोई वजूद नहीं, न नीति न नियत और न ही नेतृत्व बचा : श्याम रजक

error: